25 वर्षों पुराना अर्पित लाइन होटल नए लुक में फिर हुआ शुरू, पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन

विकास कुमार
मेराल । गोंदा स्थित चर्चित अर्पित लाइन होटल का पुनः शुभारंभ बुधवार को पूजा-अर्चना के साथ किया गया। हाईवे निर्माण के कारण करीब एक वर्ष तक बंद रहने के बाद होटल को अत्याधुनिक डिजाइन और नए आकर्षक स्वरूप में फिर से शुरू किया गया है। होटल के प्रोपराइटर शुभम मल्होत्रा ने बताया कि 25 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास जीतता आ रहा अर्पित लाइन होटल अब उसी पुराने स्थान—ओवरब्रिज के नीचे पिलर नंबर 59 के समीप—नए कलेवर में ग्राहकों की सेवा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि होटल में अब फैमिली कॉटेज की विशेष व्यवस्था की गई है, जहां परिवार के साथ आने वाले ग्राहक आरामदायक वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे। यहां वेज और नॉनवेज व्यंजनों का वही पुराना स्वाद अब नए अंदाज में उपलब्ध होगा। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए पर्याप्त वाहन पार्किंग और मीटिंग हॉल की भी व्यवस्था की गई है, जिससे छोटे-बड़े आयोजनों के लिए भी यह स्थान उपयुक्त साबित होगा।

उद्घाटन अवसर पर संजय भगत, अंकिता भगत, राहुल, सत्यम, अर्पित मल्होत्रा, पीयूष जायसवाल, आशुतोष, मुखिया रामसागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन, शिवकुमार विश्वकर्मा, मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी, मुन्ना राम, सुनील कुमार कालिया, शशिकांत दुबे, विष्णु यादव, डॉ. विनोद बिहारी भगत, डॉ. अशोक गुप्ता, राहुल प्रसाद, रोहित कुमार, रंजीत चौबे, राजेश भगत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।मौके पर उपस्थित लोगों ने होटल के नए स्वरूप और सुविधाओं की जमकर प्रशंसा की तथा शुभम मल्होत्रा को शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्पित लाइन होटल की पुनः शुरुआत से क्षेत्र में रौनक लौटेगी और राहगीरों को बेहतर सुविधा मिलेगी।


