मेराल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन का समय हुआ निर्धारित

विकास कुमार
मेराल। आगामी 26 जनवरी की तैयारी को लेकर शुक्रवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
निर्धारित समय इस प्रकार है —
प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सुबह 9:05 बजे, मेराल थाना परिसर 9:30 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 9:50 बजे, मुख्यालय पंचायत मेराल पूर्वी 10:05 बजे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड परिसर 10:15 बजे, प्रखण्ड पशुपालन कार्यालय 10:25 बजे, 10+2 उच्च विद्यालय 10:35 बजे, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय 10:55 बजे
बैठक की जानकारी देते हुए प्रधान सहायक सुनील कुमार ने बताया कि सभी संस्थानों के प्रमुखों को पत्र भेजकर निर्धारित समयानुसार भारतीय झण्डा संहिता के अनुरूप कार्यक्रम सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।




