नव निर्मित इट्ट भट्ठा गिरने से एक मजदूर की मौत और चार घायल

नव निर्मित इट्ट भट्ठा गिरने से एक मजदूर की मौत और चार घायल
बुलंद टीवी, मेराल

मेराल । थाना क्षेत्र के कमरमा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे निर्माणाधीन ईंट भट्ठा गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल जिला के मौपुर बाबई गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू सिंह (पुत्र रामकुमार सिंह) के रूप में की गई है। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश से काम करने के लिए गढ़वा आए हुए थे।
भट्ठा निर्माण के दौरान हुआ हादसा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कमरमा गांव में गुड्डू सिंह का नया ईंट भट्ठा बनाया जा रहा था। भट्ठा का निर्माण कार्य करीब 100 फीट ऊंचाई तक पहुंच चुका था। मंगलवार को मजदूर लगभग 60 फीट की ऊंचाई पर प्लास्टर कर रहे थे, तभी अचानक ऊपरी हिस्सा धस गया और सभी मजदूर नीचे गिरते मलबे में दब गए। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल मजदूरों की पहचान इस प्रकार की गई है
1. मनवीर (22 वर्ष), पिता चंद्रसेन सिंह,
2. चमन (22 वर्ष), पिता मो.शमशाद,
3. संग्राम सिंह (35 वर्ष),पिता जालीम सिंह
4. पुष्पेंद्र कुमार (32 वर्ष), पिता रामचरण सिंह
सभी घायल उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के एक ही गांव मौपुर बाबई के रहने वाले हैं और करीब एक माह से भट्ठा निर्माण कार्य में जुटे हुए थे।
घायलों ने बताया कि वे लोग क़ासिम नामक व्यक्ति के कहने पर 10 मजदूरों के समूह में कमरमा आए थे। मंगलवार की सुबह जैसे ही वे ऊपरी हिस्से पर प्लास्टर कर रहे थे, अचानक ईंटें खिसकने लगीं और देखते ही देखते पूरी चिमनी गिर पड़ी। हादसे के बाद स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मजदूरों ने बताया कि भट्ठे की मजबूती और सुरक्षा की जांच सही तरीके से नहीं की गई थी। इससे निर्माण के दौरान ही चिमनी कमजोर हो गई और हादसा हो गया। मजदूरों ने कहा कि मरे हुए व्यक्ति को उचित मुआवजा मिले और घायल व्यक्ति को अच्छा इलाज किया जाएं।
थाना प्रभारी ने क्या कहा
इस संबंध में मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत में कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अस्पताल पहुंचकर मजदूरों से घटना की जानकारी ली तथा पंचनामा के बाद पूरी तक मजदूर का शव अंत परीक्षण के लिए ले जाया गया के सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के थे पांच मजदूर बस के जुगाड़ पर चढ़कर कम कर रहे थे तभी नीचे से चिमनी गिरने जांच पड़ताल के बाद इट्ट भठ्ठा मालिक पर विधि सम्मत कारवाई किया जाएगा।
घटना की जानकारी के बाद मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी घायल मजदूरों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। उनका हाल चाल जाना उन्होंने ईट भट्टे के मालिक को बेहतर इलाज में सहयोग करने की मांग की साथ ही साथ मजदूरों को हर संभव मदद की भरोसा दिलाया



