Uncategorized

रमज़ान के इफ्तार ए दावत में पहुंचे पूर्व मंत्री, आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

विकास कुमार 

मेराल। रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर शुक्रवार को मकूना में जफीर अंसारी ने अपने आवास पर भव्य इफ्तार ए दावत का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इफ्तार पार्टी में सभी ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश देता है। इफ्तार पार्टी के माध्यम से समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान खजूर, फल, शरबत और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से रोजेदारों का इफ्तार कराया गया। इफ्तार के बाद सभी ने देश और समाज की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और युवा भी शामिल हुए।

वही आयोजनकर्ता जफीर अंसारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इफ्तार पार्टी में सदर मुख्तार अंसारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, अतहर अली अंसारी, मुखिय पति मुन्नाराम, कामेश्वर सिंह, मंगल यादव, कारी कमालुद्दीन अंसारी, मौलाना यासीन अंसारी, सदर मकसूद अंसारी, जमालुद्दीन अंसारी, रेयाज अंसारी, इकबाल गुलजार अहमद, जलालुद्दीन आलम सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!