टॉप न्यूज़राजनीति

मझिआंव को नई दिशा देने का संकल्प, सत्येश्वरी देवी ने जारी किया घोषणा पत्र, डबल होल्डिंग टैक्स से राहत का वादा

मझिआंव को नई दिशा देने का संकल्प, सत्येश्वरी देवी ने जारी किया घोषणा पत्र, डबल होल्डिंग टैक्स से राहत का वादा

विकास कुमार 

गढ़वा। मझिआंव नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी के बीच अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सत्येश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे ने सोमवार को अपने कार्यालय में समर्थकों की मौजूदगी में भव्य तरीके से अपना घोषणा पत्र जारी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास का रोडमैप जनता के सामने रखा और भरोसा दिलाया कि आशीर्वाद मिला तो पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि नगरवासियों को डबल होल्डिंग टैक्स से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे, वहीं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सम्मान और सहयोग प्रदान करने का भी उन्होंने संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि हर वार्ड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा नगर सुंदरीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, सुदूर वार्डों में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, किसानों के लिए सिंचाई, खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा दैनिक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में बाईपास सड़क का प्रस्ताव लाने, युवाओं और बच्चों के लिए स्टेडियम व खेल मैदान निर्माण, नियमित जनसुनवाई और सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। व्यापारी वर्ग के लिए सुविधा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त नगर पंचायत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

अंत में उन्होंने मझिआंव नगर पंचायत की जनता से अपील करते हुए कहा, “आइए, मिलकर अपने नगर को एक बेहतर दिशा दें और एक सुयोग्य प्रत्याशी का चयन करें, जो आपकी आवाज बनकर ईमानदारी से कार्य करे।” नगर पंचायत चुनाव को लेकर जारी इस घोषणा पत्र से चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!