Uncategorized

जिला अध्यक्ष एवं मेराल विधायक प्रतिनिधि ने कंचन जायसवाल के समर्थन में झोंकी ताकत, वार्ड 1 व 2 में चला जनसंपर्क अभियान

जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा एवं मेराल विधायक प्रतिनिधि ने कंचन जायसवाल के समर्थन में झोंकी ताकत, वार्ड 1 व 2 में चला जनसंपर्क अभियान

 

विकास कुमार 

गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी समर्थित गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कंचन जायसवाल के पक्ष में रविवार को वार्ड नंबर 1 एवं 2 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से डोर-टू-डोर संपर्क कर समर्थन की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा गढ़वा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी जात की नहीं बल्कि जमात की राजनीति करते हैं और यही कारण है कि पिछड़े वर्ग से लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिला रहे हैं इस बार कंचन जायसवाल के पक्ष में सभी क्षेत्रों में अपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है जिससे इनकी जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर मेराल प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन ने कहा कि गढ़वा शहर में वर्षों से समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनोद जायसवाल के परिवार की पहचान सेवा और समर्पण से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कंचन जायसवाल एक स्वच्छ छवि की ईमानदार एवं कर्मठ नेत्री हैं, जिन्होंने गढ़वा नगर परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस मास्टर प्लान तैयार किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “हर बूथ पर बीस यूथ” की रणनीति के तहत युवाओं को संगठित कर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचें और कंचन जायसवाल के चुनाव चिन्ह ‘बेंच छाप’ पर मुहर लगाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में जिला कार्य समिति सदस्य कृष्ण प्रसाद  कुशवाहा, वार्ड नंबर 1 के प्रभारी मनोज कुमार मेहता, वार्ड नंबर 2 के प्रभारी सुरेश अग्रवाल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!