गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लिया भाग महिला, पुरुष एवं बच्चों
अंबेडकर युवा एकता मिशन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विकास कुमार
मेराल। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर युवा एकता मिशन की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जो अंबेडकर चौक से लखेया मोड़, अस्पताल चौक होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुंचकर शोभा यात्रा में परिवर्तित हो गई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास, गौतम बुद्ध एवं बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपमाला कुमारी, बसपा जिला अध्यक्ष नंदा पासवान, शिक्षक शिवनाथ राम, नीतीश कुमार, मुखिया पति मुन्ना राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमुख दीपमाला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु रविदास का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। वे पेशे से चर्मकार थे, लेकिन उनका हृदय करुणा, ज्ञान और भक्ति से परिपूर्ण था। बचपन से ही वे ईश्वर भक्ति में लीन रहते थे। उन्होंने जीवन भर मेहनत की कमाई से जीवन यापन किया और सच्ची भक्ति को कर्म से जोड़कर समाज को नई दिशा दी। वहीं बसपा जिला अध्यक्ष नंदा पासवान ने कहा कि गुरु रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने यह संदेश दिया कि इंसान की पहचान जन्म से नहीं, बल्कि कर्म और आचरण से होती है। आज भी उनके विचार हमें समता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा गुरु रविदास का उनका प्रसिद्ध कथन है—“मन चंगा तो कठौती में गंगा।”अर्थात यदि मन पवित्र है तो हर स्थान तीर्थ है।

कार्यक्रम में कलाकार संविदा राज एवं प्रवेश अन्नू द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन एवं उनके विचारों पर आधारित भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर सोनू जाटव, कृपाल कुमार भारती, सोनू कुमार, विन्हाई राम, अशोक राम, शिवराम, हवलदार रामराम, राजू कुमार,हलखोरी राम, राजेंद्र राम, सुनील राम, बबन दास, आदेश विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, रूपेश कुमार, अखिलेश कुमार, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार ने किया।




