मेराल में कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ




मेराल में कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ
विकास कुमार
मेराल। प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रीमद् भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ला के सानिध्य में कलश यात्रा हाई स्कूल मेराल से प्रारंभ होकर सरस्वतीया नदी, बर घाट तक गई, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया।
इसके पश्चात श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल हाई स्कूल मैदान पहुंचीं। कलश यात्रा में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा स्थल पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश की स्थापना की गई।
प्रथम दिन कथा आरंभ से पूर्व श्रीमद् भागवत महापुराण का शास्त्र पूजन किया गया। इसके बाद आचार्य कुंज बिहारी शुक्ला ने “जो राधा नाम गाते हैं, हरि मिल जाते हैं” भजन के साथ कथा का शुभारंभ किया। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण, विष्णु सिंह, बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति, व्यवसायी संघ अध्यक्ष नवीन जायसवाल, पंकज जायसवाल, अनुज प्रसाद एवं दिनेश ठाकुर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर मां सागर देवी ग्राम के संरक्षक संजय भगत, अध्यक्ष विजय प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुडू, विनोद प्रसाद, जैनेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह, पूर्व बीडीसी दिनेश ठाकुर, अनुज कुमार, विकास दुबे, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राधेश्याम यादव, राजेश बैतला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



