टॉप न्यूज़

आरसीएम के उत्पाद पूरी तरह शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक हैं: शंभू राम 

आरसीएम परिवार द्वारा वनभोज कार्यक्रम 

 

 

विकास कुमार 

मेराल। नव वर्ष के शुभ अवसर पर चामा में गुरुवार को पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में आरसीएम परिवार द्वारा वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित वनभोज में आरसीएम प्रोडक्ट का उपयोग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम, समाजसेवी सुमेर चौधरी, टेक्निकल अचीवर राजीव कुमार सिंह, सियाराम तिवारी, मोइन अख्तर, इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप देव, कुलदीप राम, गुलबहार अंसारी तथा अवधेश कुमार उपस्थित रहे।

मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आरसीएम के उत्पाद पूरी तरह शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक हैं। उन्होंने कहा कि आरसीएम प्रोडक्ट का उपयोग प्रत्येक घर में होना चाहिए, जिससे लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वहीं टेक्निकल अचीवर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आरसीएम पिछले 20 वर्षों से भारत का स्वदेशी ब्रांड है, जो शुद्ध और हेल्थ गार्ड उत्पाद उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि आरसीएम उत्पादों के नियमित उपयोग से शरीर स्वस्थ रहता है और विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव है। साथ ही आरसीएम से जुड़कर लोग आय का स्रोत भी विकसित कर सकते हैं।

इस अवसर पर सियाराम तिवारी, समाजसेवी सुमेर चौधरी, मोइन अख्तर, इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप देव, कुलदीप राम, गुलबहार अंसारी और अवधेश कुमार ने भी आरसीएम प्रोडक्ट की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। वनभोज कार्यक्रम में चंचल कुमार, संजय कुमार, रामाशीष राम, लालजी राम, रेनू देवी,उषा देवी, दुर्गावती कुमारी सहित आरसीएम परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!