टॉप न्यूज़

बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे : रघुराई राम

बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे : रघुराई राम

विकास कुमार

मेराल । सामाजिक परिवर्तन केंद्र के तत्वावधान में संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 69 वां महापरिनिर्वान दिवस गुरु रविदास आश्रम संगबरिया मेराल में मनाया गया। इस अवसर पर बामसेफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर सह एससी एसटी कर्मचारी संघ गढ़वा के अध्यक्ष रघुराई राम ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने भी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा की बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। उन्होंने संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन कर समता मूलक समाज निर्माण के लिए संघर्ष किया। और भारतीय संविधान के माध्यम से समता मूलक समाज व्यवस्था का निर्माण किया। उन्होंने लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ समाज में व्याप्त अंधविश्वास नशाखोरी आदि को दूर करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मी राम ,सेवानिवृत पुलिस सब इंस्पेक्टर मनु राम , हवलदार सुरेंद्र राम ,बसपा के प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर शंकर राम ,आजसू छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी , बसपा के जिला कोषाध्यक्ष चंद्रिका सिंह खरवार ,शिक्षक सुभाष कुमार रवि ,शिक्षक सुवेश्वर राम ,शिक्षक मदन राम, लालू कुमार भारती ,अभय कुमार सिंह, निर्मल कुमार, बुद्ध प्रिया रंजन ,सुदर्शन राम ,अविनाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,अरुण कुमार, संजय राम ,मनोज राम, अजय राम ,अर्जुन राम, राम स्वरूप राम, बदुरी राम , जयकुमार राम ,उपेंद्र भारती, नारद राम ,वीरेंद्र राम, सूधन राम, सुखाडी राम ,रंजीत कुमार बादल, विजय राम, रविंद्र राम, नरेश राम आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!