Uncategorized

आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने जरूरत मंद लोगों को किया कंबल वितरण

आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने जरूरत मंद लोगों को किया कंबल वितरण

विकास कुमार

मेराल । आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा आनंद मार्ग रिलीफ टीम की ओर से गोंदा,मेराल,गढ़वा में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को बीच गर्म कपड़े कंबल का वितरण किया गया। आनंद मार्ग रिलीफ टीम संपूर्ण विश्व में प्रतिकूल परिस्थितियों( संकट) में हमेशा सेवा कार्य करती है। इसी उद्देश्य से आनंद मार्ग के आचार्य अवनिद्रानंद अवधूत ,आचार्य गोपीकृष्णानंद अवधूत,आचार्य हरिकृपानंद अवधूत, अवधूतिका आनंद चयनिका आचार्या,सहित पलामू प्रमंडल के समस्त मार्गियों ने गोंदा अवस्थित मिथलेश देव के नव निर्मित भवन के गृह प्रवेश कार्यक्रम के समापन के अवसर पर परमपूज्य बाबा के निर्देशानुसार “नर सेवा ही नारायण सेवा है ” की भावना से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य हरिकृपानंद अवधूत ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के त्रिस्तरात्मक भौतिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन हेतु साधना,सेवा एवं त्याग को अपना कर जीवनयापन करना अति आवश्यक है। वही भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव ने बताया कि विश्व प्रेम,शांति,बंधुत्व के लिए हम सबको परस्पर सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर पलामू प्रमंडल के सभी मार्गी आरती दीदी,कुमारी निर्मला,उर्मिला दीदी, अनुपमा देव,ज्योत्सना देव,तन्मय देव, आशीष देव, दिनकर देव, चाणक्य देव, प्रदीप दादा, सरोज दादा ,डॉ रामानुज, दिनेश प्रसाद,रामजन्म दादा, सुचित दादा ,अमन देव,दिव्यप्रकाश जी,देवी शरण, डॉ लालमोहन,राजमोहन,चंदन देव,सतेंद्र दादा,रामजन्म दादा,अखिलेश दादा,धर्मवीर दादा सहित सभी आनंदमार्गी बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!