महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

विकास कुमार
मेराल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान के नारा देने वाला लाल बहादुर शास्त्री का जयंती पर मेराल पूर्वी पंचायत के पंचायत भवन में उनके तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान मुखिया राम सागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुष्प अर्पित किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने कहा कि भारत के आजादी में बहुत बड़ा सहयोग रहा है महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के राह पर हमेशा चलते रहे और भारत की आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके नेतृत्व में भारत के लोग उनके साथ हजारों हजारों की संख्या में कदम से कदम मिलाकर सहयोग किया। मुखिया राम सागर महतो ने कहा कि सरकार द्वारा निर्देश पर सभी ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय में जयंती मनाई गई और साथ ही ग्राम सभा भी किया गया। साथ में योजनाओं का भी जानकारी दी गई। मौके पर उप मुखिया अलिशेर अंसारी,वार्ड सदस्य भोलाराम देवव्रत कुमार, विनेश कुमार, विनोद चौधरी, मोती राम, विन्हाई राम, राजेंद्र राम, संजय राम,कामेश्वर महतो, प्रयाग महतो रोहित कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


