मेराल के 90 जगह पर पूजा पाठ कर धूमधाम से मनाया जा रहा दूर्गा पूजा
मेराल के 90 जगह पर पूजा पाठ कर धूमधाम से मनाया जा रहा दूर्गा पूजा

विकास कुमार
मेराल प्रखंड के 77 गांव में 90 जगहों पर मूर्ति स्थापना कर धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में गांव के महिला पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सोमवार के दिन पंडाल का पट खुलते ही मां दुर्गा के जयकारों से गांव गांव में भक्ति गूंजने लगा। दुर्गा मां की मूर्ति रखे गए जगहों पर रात्रि में कई प्रकार के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिसमें अधिकांश जगहों पर पर्दा के उपर रामायण तथा महाभारत दिखाए जा रहे हैं। जबकि मेराल के प्रसिद्ध मंदिर मां शायर देवी धाम पर पूजा पाठ, मेराल हॉस्पिटल चौक पर प्रसिद्ध कथावाचक धीरु भाई महाराज के द्वारा संगीतमय राम कथा का प्रवचन किया जा रहा है। वहीं हासनदाग देवी धाम, संगबरिया मिडिल स्कूल के पास, मेराल पुरानी बाजार एवं गोंदा देवी धाम पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। राम कथा का श्रवण करने एवं रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं। प्रखंड के सभी सत्तहतर गांवों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचलाधिकारी यशवंत नायक तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत पुलिस बल के साथ लगातार देख-रेख कर रहे हैं। विभिन्न पूजा कमिटी की मानें तो किसी भी पूजा स्थल पर पूजा पाठ,मूर्ति स्थापना एवं पंडाल तथा साउंड में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। वहीं जहां पर कथा वाचक एवं रामलीला आयोजित है वैसे पूजा पंडाल में तीन लाख रुपए से अधिक खर्च किया जा रहा है।इस तरह देखें तो प्रखंड के सभी पूजा पंडालों को मिलाकर दो करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च किए जा रहे हैं। जय भवानी संघ के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने बताया कि हमेशा जाम एवं भीड़भाड़ रहने वाला मेराल बस स्टैंड जय भवानी संघ के पूजा पंडाल के पास इस वर्ष जाम नहीं लग रहा है। इसका कारण मेराल का फ्लाई ओवर ब्रिज को बाइस सितंबर को ही चालू कर दिया गया है। जिस कारण गढ़वा तरफ से बंशीधर नगर की तरफ जाने वाले मेराल के नेनुआ मोड़ फ्लाई ओवर पर चढ़ कर गोंदा उत्तर जा रहे हैं। जबकि बंशीधर नगर से गढ़वा जाने वाले लोग गोंदा फ्लाईओवर पर चढ़ कर नेनुआ मोड़ उत्तर जा रहे हैं। सभी छोटी बड़ी वाहनों के फ्लाईओवर से गुजर जाने के कारण जय मां भवानी संघ मेराल में जाम नहीं लग रहा है।



