टॉप न्यूज़

जल-जंगल-जमीन बचाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, अवैध खनन का आरोप

जल-जंगल-जमीन बचाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, अवैध खनन का आरोप

विकास कुमार 

मेराल। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बौराहा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर बौराहा गांव स्थित मुड़ली पहाड़ के समीप सार्वजनिक भूमि पर हो रहे कथित अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि बौराहा गांव के मुड़ली पहाड़, घुटघुरी खाता संख्या 58, प्लॉट संख्या 405 की गैर-मजरूआ भूमि वर्षों से ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग में रही है। बावजूद इसके बसरीया गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद साह द्वारा जेसीबी मशीन से बलपूर्वक खनन कराया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद साह (पिता–रामदेव साहू), उनके पुत्र गणेश कुमार साहू, दामाद राजन प्रसाद साह, राजन साह की पत्नी एवं 14-15 अज्ञात लोग जेसीबी मशीन और दो बोलेरो वाहन पर सवार होकर उक्त भूमि पर पहुंचे और खनन कार्य शुरू कर दिया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोपितों द्वारा गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई और पत्थर से हमला करने का प्रयास किया गया। इसके बाद बौराहा गांव जल-जंगल-जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन एवं अन्य वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी से आरोपितों के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में सत्येंद्र मेहता, सुनील महतो, प्रहलाद यादव, राम प्रसाद महतो, जग्गू साह, शत्रुघ्न मेहता, रामचंद्र महतो, मुंद्रिका महतो, आनंद महतो, जितेंद्र कुशवाहा, अशोक कुमार यादव, विजय मेहता, परमेश्वर राम, ब्रह्मदेव पासवान, अनिल मेहता, चंदन कुमार मेहता, सुभाष मेहता, राजपाल राम, कृष्ण प्रसाद यादव, मीना देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!