टॉप न्यूज़

दो बाइक की टक्कर से दो लोग घायल

मेराल, गढ़वा 

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 39 पर अकलवानी लगमा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेराल पुरबारा टोला निवासी विजय साव अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ बाइक से गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान लगमा निवासी अजीत भुइयां (पिता संजय भुइयां) अपने तीन दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मेराल की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लगमा के पास दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर मेराल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर थाना ले आई। साथ ही मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!