
नगर परिषद चुनाव में राजद समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने पर रणनीति तय: करीब अंसारी
विकास कुमार
गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल जिला कमेटी गढ़वा के बैनर तले द शिवाय रेस्टोरेंट, कल्याणपुर,गढ़वा में जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक में गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही वर्तमान में गढ़वा जिला अंतर्गत तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में नगर परिषद गढ़वा, नगर परिषद बंशीधर नगर एवं मझिआंव नगर पंचायत में राजद समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने पर रणनीति तय की गई।

कार्यक्रम में कहा गया कि हालांकि यह दलगत चुनाव नहीं है, फिर भी राजद उन उम्मीदवारों को समर्थन करेगी जो पार्टी की नीति–सिद्धांत के अनुकूल हों, सामाजिक मिलनसार हों, गरीबों–वंचितों के प्रति संवेदना रखते हों, शिक्षित, समझदार एवं व्यवहार कुशल हों, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, दलित, आदिवासी, महिला एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले हों नेताओं ने कहा कि पार्टी इन सभी क्षेत्रों में वार्ड पार्षद, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर योग्य उम्मीदवारों को समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाने के लिए कमर कस चुकी है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी का एक जिला कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जहाँ आगामी 26 जनवरी को ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गढ़वा जिले में राजद संगठन को मजबूत किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी को लाभ मिल सके। नेताओं ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पलामू प्रमंडल में राजद का संगठन अत्यंत मजबूत था और पार्टी के बड़ी संख्या में विधायक हुआ करते थे। उसी माहौल को फिर से स्थापित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे
पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ. मकबूल अंसारी, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता परवेज शाहिद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद यादव, जिला प्रधान महासचिव धर्मराज राम, वरिष्ठ नेता उमेंद्र यादव भवनाथपुर, जिला परिषद प्रतिनिधि एवं राजद नेता प्रमोद राम बंशीधर नगर, सदर प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अंसारी, रमकंडा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, रमुना प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, कांडी प्रखंड जगदीश यादव, मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष शकील खान, मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष इमरान खान, डंडई प्रखंड अध्यक्ष सुभाष मेहता, राजद नेता नरेश राम, उपेंद्र ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, अनीस अंसारी, अतौर रहमान खान, खालिद अंसारी, क्यामुद्दीन अंसारी, तथा बड़ी संख्या में राजद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


