टॉप न्यूज़राजनीति

नगर परिषद चुनाव में पार्टी के हित में उम्मीदवारों को भरपूर होगा सहयोग: करीब अंसारी

 

विकास कुमार 

मेराल । राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने रविवार को करीब अंसारी को राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। करीब अंसारी मेराल प्रखंड के तीसरटेटूका गांव के निवासी हैं।
बताया गया कि करीब अंसारी ने छह माह पूर्व झामुमो से इस्तीफ़ा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण की थी। चयन होने पर करीब अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव सहित प्रदेश, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ ज़िम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। गढ़वा जिला में संगठन को मजबूत बनाने का लक्ष्य रहेगा।” साथ ही उन्होंने कहा कि नगर परिषद के होने वाले आगामी चुनाव में पार्टी के हित में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भरपूर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!