क्राइमटॉप न्यूज़

कुएं में गिरने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शोक की लहर

 

विकास कुमार 

मेराल पश्चिमी पंचायत में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय पंचम यादव की मौत हो गई। घटना लगभग दो बजे दिन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पंचम यादव खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए कुएं पर लगे डीजल पंप को चालू करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह अचानक कुएं में गिर पड़े, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुएं से शव को बाहर निकाला। इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम द्वारा थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचम यादव एक मिलनसार, मृदुभाषी और सामाजिक व्यक्ति थे। वे हर सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके आकस्मिक निधन से पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि नाथुन राम, अवधेश यादव, रामबली यादव, शंभू यादव, अरविंद सिंह, विजय ठाकुर, सुनेश्वर यादव, देवी शरण पासवान, श्रवण राम, डॉ. राजीव यादव कामेश्वर सिंह, रामाधार राम, वीरेंद्र राम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!