टॉप न्यूज़

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने पर मददगार व्यक्ति को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

विकास कुमार 

गढ़वा। जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आज 23वें दिन नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

इस दौरान जिला परिवहन प्रबंधक संजय बैठा ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में नूक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को निम्न बिन्दुओं पर जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, वाहन चलाते समय संयम व सतर्कता, सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग, इसके साथ ही लोगों को राहगीर योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने वाले मददगार नागरिक को सरकार द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सड़क पर सतर्कता और समय पर सहयोग से कई कीमती जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!