टॉप न्यूज़राजनीति

बहन मायावती के नेतृत्व में ही देश में सर्वांगीण विकास संभव: नर्मदा प्रसाद अहिरवार 

बहन कुमारी मायावती के 70वें जन्मदिन पर जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया

 

विकास कुमार 

गढ़वा। बहुजन समाज पार्टी की तत्वाधान में गुरुवार को बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर गढ़वा के रॉयल ग्रैंड रिजॉर्ट खजुरी में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंद पासवान ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह (बबलू सिंह), सचिव सुनीता देवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बहुजन समाज के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कहा कि देश में बहुजन आंदोलन के एकमात्र उत्तराधिकारी बहन मायावती हैं, जो बाबा साहब और कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में ही देश में सर्वांगीण विकास संभव है।

प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने मंच से आह्वान करते हुए कहा कि मायावती के 70वें जन्मदिन पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने मायावती को “दूसरा सम्राट अशोक” बताते हुए कहा कि वे समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित व्यवस्था के लिए संघर्षरत हैं।

प्रदेश महासचिव एवं युवा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने मायावती को दीर्घायु होने की शुभकामना देते हुए झारखंड में बसपा को पावर ऑफ बैलेंस बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

संघमित्रा गौतम ने कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों को बदलने की क्षमता केवल मायावती में है इसलिए हमें पार्टी को मजबूत करना होगा।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में जोन प्रभारी नथुनी राम, अजय कुमार भारती ,चंद्रशेखर दास ,विजय चंद्रवंशी ,हरदयाल सिंह खरवार ,संतोष गुप्ता विनोद कुमार सोनी, विनोद राज, शाह आलम अंसारी, शिव शंकर मेहता, हाजी नजमुद्दीन अंसारी, गोपाल राम, प्रमोद रवि, गिरिजा नंदन उरांव ,आदि ने व्यक्त विचार किया। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। मंच से संविदा राज तथा बंसत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मायावती के जीवन और संघर्षों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गय

इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा नरेश राम, महेश्वर राम, रामदेव राम ,ज्ञानी राम, सुदीप कुमार सुमन, शिव शंकर राम, विनोद राज, राहुल कुमार दुबे उमाशंकर राम ,राजेश राम, मोतीराम, ललन राम , राजेंद्र राम ,महेंद्र राम, इरफान अंसारी, भचंद्रिका सिंह खरवार, छोटेलाल राम गढ़व नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष उदय राम अजमुद्दीन खान साबिर खान सहित बड़ी संख्या महिला और पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!