टॉप न्यूज़

जिला प्रशासन के असहयोगात्मक रवैये के प्रति सभी मुखिया में गहरी नाराजगी

जिला प्रशासन के असहयोगात्मक रवैये के प्रति सभी मुखिया में गहरी नाराजगी

विकास कुमार

मेराल। गढ़वा जिला मुखिया संघ की बैठक मंगलवार को मेराल के पूर्वी पंचायत भवन में जिला अध्यक्ष शरीफ अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में मुखियाओं ने हिस्सा लिया और जिला प्रशासन के असहयोगात्मक रवैये के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में मुख्य मुद्दे थे:

पंचायती राज एवं वित्त आयोग की राशि बंद होने से विकास कार्य पूरी तरह ठप।

मनरेगा योजनाएँ बंद होने से मजदूरों का पलायन।

मुखिया को मात्र ढाई हजार मानदेय, वह भी समय पर न मिलना।

छोटी शिकायत पर भी बिना जांच जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों और कनीय कर्मचारियों पर कार्रवाई।

फंड अभाव में चापाकल मरम्मत जैसे छोटे कार्य तक नहीं हो पा रहे।

वेंडरों को भुगतान न होने से वे भी काम से हाथ खींच रहे।

जिला अध्यक्ष शरीफ अंसारी ने कहा कि सरकार तथा प्रशासनिक रवैया के कारण आज मुखिया शादी विवाह में न्यौता पुराने की स्थिति में नहीं है। गरीब जनता की विकास की सेवा क्या करेंगे। श्री अंसारी ने कहा कि आज सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना के तहत मुफ्त में ढाई हजार रुपया दिया जा रहा है जबकि जनता की रात दिन सेवा करने वाले मुखिया का मानदेय ढाई हजार है वह भी समय पर नहीं मिल रहा है। साधारण शिकायत मिलने पर भी बगैर जांच पड़ताल किए जिला प्रशासन द्वारा कनीय कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जा रही है जो बेहद निराशाजनक है। मुखिया संघ के मेराल प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो ने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत किए गए कार्य का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण मजदूर पलायन को विवश हैं। हम लोग के पास वित आयोग तक के पैसा नहीं होने के कारण सभी तरह के विकास कार्य की स्थिति ठप हो गई है। जो जनता की मांग पर चापाकल का मरम्मत भी नहीं हो पा रहा।भुगतान नहीं मिलने के कारण वेंडर भी हाथ खड़ा कर दे रहे हैं। मुखिया अनिल चौधरी ने कहा कि जांच के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों तथा कर्मियों को परेशान किया जा रहा है। जिससे लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। रक्सी पंचायत के मुखिया अंजू देवी ने कहा की जनता की उम्मीद पर मुखिया तो बन गए लेकिन स्थिति यह है कि फंड के अभाव में विकास नहीं कर पा रहे हैं जनता के जरूरत का छोटे से छोटे काम भी हम लोग नहीं कर पा रहे हैं। मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता, धर्मराज राम, मनदीप सिंह, हरेंद्र चौधरी आदि ने कहा कि अगर जिला प्रशासन का रवैया में सुधार नहीं हुआ तो हम लोग बाध्य होकर उनके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। गढ़वा जिला मुखिया संघ के लोगों ने पंचायत सेवक तथा रोजगार सेवक को हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में रमेश कुमार पासवान, सुनीता देवी, राजेंद्र चौधरी, गोपाल कुमार यादव, सुरेंद्र गोस्वामी, मुन्ना राम, कृष्णकांत सिंह, मनीषा देवी, जगजीवन रवि, अनंत कुमार पांडे आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!