आनंद मार्गियों ने दो दर्जन से अधिक जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र वितरण
निःस्वार्थ सेवा के लिए आनंदमार्ग प्रतिबद्ध : विधायक प्रतिनिधि

विकास कुमार
मेराल। आनंदमार्ग प्रचारक संघ, शाखा–मेराल के रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम (AMURT), मेराल के बैनर तले मेराल ग्राम के वार्ड संख्या 11 में नि:शुल्क गर्म वस्त्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो दर्जन से अधिक उरिया नदी के किनारे झोपड़ी में गुजर बसर करने वाले मुसहर परिवार के लोग की स्वेटर, जैकेट, इनर, टोपी, मफलर, मोजा, शर्ट–पैंट एवं साड़ियाँ वितरित की गईं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. राज मोहन ने कहा कि आनंदमार्ग दर्शन पूर्णता का आधार है, जिसमें सभी पंथों के श्रेष्ठ गुणों का समावेश किया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू पंथ की पवित्रता, ईसाई पंथ की सेवा भावना, जैन पंथ की तपस्या, इस्लाम पंथ की कठोर अनुशासनात्मकता, भगवान सदाशिव की तंत्र साधना, भगवान श्रीकृष्ण का योग, भगवान बुद्ध का धर्मचक्र तथा मार्क्सवाद का उन्नत सामाजिक–आर्थिक दर्शन (प्रउत) — इन सभी का समन्वय ही आनंदमार्ग है। इसका उद्देश्य “आत्ममोक्षार्थं जगत हिताय च” है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन ने कहा कि जगत के कल्याण, निःस्वार्थ सेवा एवं आत्ममोक्ष के लिए तंत्र आधारित अष्टांग योग की साधना ही आनंदमार्ग का बीज मंत्र है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में आपदा राहत एवं सेवा कार्यों के लिए आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम (AMURT) की एक विशिष्ट पहचान है।


शिविर में AMURT प्रमुख मेराल मदन कुमार के अलावा रंजीत कुमार, नेता मनोज जायसवाल, देवव्रत कुमार, ओमप्रकाश कुशवाहा, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी,देवकुमार चंद्रवंशी, गार्गी कुमारी, नंदनी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




