टॉप न्यूज़

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का 150 वां वर्ष पूरा होना ऐतिहासिक दिन : रितेश चौबे

वंदे मातरम् गीत राष्ट्र की आत्मा : डॉ लालमोहन

विकास कुमार

मेराल । भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अध्यक्षता में वंदे मातरम् दिवस के अवसर पर 150 वां वंदे मातरम् दिवस मनाया गया। इस दौरान कोचिंग में उपस्थित सभी ने छात्र-छात्राओं के साथ वंदे मातरम् गीत गाया। मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का 150 वां वर्ष पुरा होना ऐतिहासिक है। इस गीत की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने अक्षय तृतीया 7 नवंबर 1875 को लिखा था। जो मातृभूमि की शक्ति है। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन राष्ट्रवादी सोच को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पुरा होने पर सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया एवं वंदे मातरम् 150 वर्ष पुरा होने पर मोदी सरकार ने एक साल तक राष्ट्रव्यापी रमणोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले मां भारती के सपूत हमारे लिए सदैव प्रेरणा दायक रहेंगे। वंदे मातरम् गीत राष्ट्र की आत्मा है इस गीत राष्ट्रीय एकता-अखंडता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि वंदे मातरम् देश के अंदर राष्ट्रीय विचारधारा को एकात्मकता के भाव में बांधे हुए है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोचिंग संचालक चंदन कुमार,रोहित कुमार, बिरेंद्र चौधरी, देवब्रत मेहता, रामकुमार मेहता आदि सहित छात्र छात्रा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!