Uncategorized

झारखंड राज्य के 25वीं वर्षगांठ पर सभी पंचायतों में निकाली गई प्रभात फेरी

झारखंड राज्य के 25वीं वर्षगांठ पर सभी पंचायतों में निकाली गई प्रभात फेरी

 


विकास कुमार

मेराल। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में मेराल प्रखंड के सभी बीसो पंचायतों में प्रभात फेरी सहित मनरेगा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य के रजत जयंती के अवसर पर मंगलवार के सुबह सभी पंचायत भवनों पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें मनरेगा मेठ, बगवानी, सखी पंचायत कर्मचारी, मजदूर तथा ग्रामीण मनरेगा के नारे गीत तथा बैनर तख्ती लेकर प्रभात फेरी में शामिल हुए इसके बाद विशेष ग्राम सभा तथा विशेष रोजगार दिवस मनाया गया इसके अलावा मनरेगा भागीदारी पर समुदाय शपथ किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद गूगल सीट में डेटा प्रखंड में जमा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड स्टेट मनरेगा के सीनियर अकाउंटेंट भानु कुमार शर्मा मेराल प्रखंड के मेराल पूर्वी पंचायत एवं हासनदाग पंचायत भवन में पहुंच कर सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम के बारे में जानकारी लिया तथा ग्रामीण कार्य विभाग एवं मनरेगा योजनाओं से होने वाले लाभ एवं कमियों के बारे में जानकारी लिया। इस संबंध में झारखंड मनरेगा के सीनियर अकाउंटेंट भानु कुमार शर्मा ने बताया कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा चार दिन का कार्यक्रम बनाया गया है। जिसमें पहला दिन मनरेगा से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें मनरेगा के तहत योजना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा से संबंधित कुछ कमियां हैं उसे दूर किया जाएगा तथा मनरेगा से लोगों को क्या क्या लाभ हुआ है इसके बारे में भी लोगों से बातचीत किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पूरे राज्य में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर गढ़वा जिला परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार बीपीओ आदम अली, शशि भूषण मेहता, ऐई कुश केसरी, जेई फिरोज अंसारी, मुखिया रामसागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, पंचायत सचिव राजेंद्र राम, राधा कुमारी, रोजगार सेवक रघुवर राम ,निभा तिवारी, पंचायती राज्य एसोसिएशन प्रियंका, मसूद आलम, वार्ड सदस्य भोलाराम, विनोद चौधरी, जफीर अंसारी, सहित कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!