राज्य कर अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई पंकज यादव

राज्य कर अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई पंकज यादव
विकास कुमार
मेराल। रांची के मोहराबादी मैदान में नियुक्ति पत्र समारोह में प्रखंड के रेजो गांव निवासी पंकज कुमार यादव के राज्य कर अधिकारी के पद पर नियुक्ति पत्र मिलने पर गांव में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड के रजत जयंती के अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जैसे ही पंकज यादव को मिलने पर परिवारों में खुशियां का ठिकाना नहीं रहा। गांव घर के लोग परिजनों को बधाई देने पहुंचे तथा सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की तांता लगा रहा। पंकज अपने मेहनत सफलता के बदौलत और घरवालों की सहयोग से मिला। पंकज के पिता बचपन में ही गुजर जाने के बाद चाचा पंचायत सचिव विजय यादव और भाई डॉक्टर दीपक कुमार यादव पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया। नियुक्ति पत्र मिलने पर चाचा विजय यादव ने कहा कि हमने जो सपना देखा था वो आज हकीकत में पूरा हुआ। आज से जिंदगी की नई शुरुआत का प्रतीक है जो परिवार को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा।



