पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने छठ व्रतियों को किया फल सामग्री वितरण

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने छठ व्रतियों को किया फल सामग्री वितरण


विकास कुमार
मेराल। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने छठ महापर्व पर खरना के दिन रविवार को मेराल मुख्यालय के डंडई रोड स्थित सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच स्टॉल लगाकर फल तथा प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मिथिलेश कुमार ठाकुर ने प्रसाद वितरण के दौरान कहा कि आस्था पवित्रता,समर्पण का यह व्रत सभी के मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। फल सामग्री वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शंभू राम, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, मुखिया राम सागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम,संजय भगत, शंभू प्रसाद, दशरथ प्रसाद, वीरेंद्र साव, हेमंत सिंह, विनोद प्रसाद उर्फ लाला, सुरेंद्र गुप्ता,जहूर रंगसाज, संजय तिवारी, शिवकुमार चौधरी, मानदेव बैठा, संजय बैठा अशोक राम, जगजीवन राम, कामेश्वर सिंह आदि ने व्रत के लिए भिक्षाटन कर रही महिलाओं के बीच सेव,केला,नारियल,अदरक, हल्दी, बादाम, अगरबत्ती, सलाई, पानी फल, किशमिश इत्यादि का वितरण किया।


