टॉप न्यूज़
राँची के खादगढ़ बस स्टैंड में भीषण आग, आधा दर्जन बसें जलकर खाक

रांची के बस स्टैंड पर खड़ी बसों में लगी भयंकर आग करोड़ों की नुकसान
विकास कुमार
राँची। राजधानी राँची के खादगढ़ बस स्टैंड में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग आधा दर्जन बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते कई बसें इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे हैं, वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।





