कैंडल जलाकर शहीदों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

पुलवामा हमला में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
विकास कुमार
मेराल । सनराइज फैंस क्लब के तत्वावधान में मेराल पूर्वी पंचायत के नेनुवा मोड़ पर 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमला में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर तथा कैंडल जलाकर शहीदों के शौर्य और बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन ने कहा कि पुलवामा के वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। पूरा राष्ट्र उनके साहस और त्याग को नमन करता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई कर आतंकियों को करारा जवाब दिया और देश की शक्ति का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुखिया राम सागर महतो, एसबी एकेडमी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के निदेशक मदन यादव, शिक्षक, समाजसेवी एवं क्लब के संयोजक विनोद कुमार कुशवाहा सहित शियाराम कुमार, सुमंत कुमार, विकास कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, रमाशंकर कुशवाहा, त्रिदेव कुमार, सोनू कुमार (संदेश), रंजीत कुमार, नीतीश कुमार, अभिनय कुमार, विवेक कुमार, श्याम कुमार रजक, इंद्रदेव कुमार, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, राजेंद्र महतो, रमेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



