क्राइमटॉप न्यूज़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सहायक अध्यापक की पिता की मौत

विकास कुमार 

मेराल। थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर बाना महुआ के पास लातदाग गांव निवासी सहायक अध्यापक मंदीप पासवान के पिता इंद्रदेव पासवान उम्र लगभग 68 वर्ष की मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रदेव पासवान का शव उनके घर के सामने सड़क किनारे पाया गया। इस घटना जानकारी होते ही कोहराम मच गया और गांव में जंगल की आग की तरह फैल गया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा मेराल थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेजा। दुर्घटना की खबर मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जवाहर पासवान सहित रामजी पासवान, नंदा पासवान, चंदू प्रसाद रजक, नरेश पासवान, रामचंद्र पासवान, प्रदीप पासवान, मदन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। पोस्टमार्टम के बाद इंद्रदेव पासवान का अंतिम संस्कार गांव के मुक्ति धाम में किया गया। जिसमें गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बताया जाता है कि इंद्रदेव पासवान मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे और करीब आठ वर्ष पूर्व बीसीसीएल, रेहला से सेवानिवृत्त हुए थे। इस दुर्घटना से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!