Uncategorized

आनंद मार्ग त्रिदिवसीय सेमिनार प्रगति एवं पंच वेदना पर परिचर्चा के साथ संपन्न

विकास कुमार 

गढ़वा । सोनपुरवा स्थित आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय सेमिनार का समापन सफलतापूर्वक हुआ। सेमिनार में परम आराध्य श्री श्री आनंदमूर्ति द्वारा प्रतिपादित प्राउत के अंतर्गत “प्रगति और पंच वेदना” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य प्रशिक्षक आचार्य ब्रजप्राणानंद अवधूत ने कहा कि वास्तविक प्रगति वही है, जिसमें भौतिक संसाधनों का उपयोग मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए किया जाए। उन्होंने बताया कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास के बिना व्यक्ति और समाज का संपूर्ण विकास संभव नहीं है।ब्रह्मचारिणी चयनिका आचार्या ने ऐसे प्रशिक्षण को समाज के लिए उपयोगी बताया। भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया। सेमिनार में बड़ी संख्या में आनंदमार्गी एवं भुक्ति कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!