टॉप न्यूज़

सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन’ थीम पर जागरूकता प्रभात फेरी आयोजित

 

 

विकास कुमार 

मेराल। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के 21वें दिन के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में मेराल हाई स्कूल में प्रभात फेरी निकालकर छात्रों एवं आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, बाइक चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग का संदेश दिया गया। लोगों को वाहन चलाते समय दस्तावेज़ दुरुस्त रखने की भी अपील की गई।

इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन संजय बैठा ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, क्रोध या जल्दबाजी में वाहन न चलाएँ, सभी आवश्यक कागजात साथ रखें ताकि दुर्घटना की स्थिति में क्षतिपूर्ति दावे में परेशानी ना आए। उन्होंने छात्रों व उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई।

सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर गढ़वा जिले में जागरूकता रथ, हेलमेट वितरण, सीट बेल्ट जागरूकता, रिफ्लेक्टिव टेप लगाना, सघन वाहन जाँच, रोड सेफ्टी क्विज, नुक्कड़ नाटक, रक्तदान, काउंसलिंग, गुड सेमेरिटन जागरूकता, नो हेलमेट–नो फ्यूल, रोड सेफ्टी बाइक रैली सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन तथा जिला सड़क सुरक्षा पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!