राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम गढ़वा में रिफ्लेक्टिव टेप इंस्टालेशन व जागरूकता अभियान

विकास कुमार
गढ़वा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला परिवहन कार्यालय, गढ़वा द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा टीम द्वारा समाहरणालय गढ़वा के सामने सड़क पर चलने वाली उन वाहनों की पहचान की गई जिनमें रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे थे। ऐसी सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए तथा साथ ही वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं रात्रिकालीन सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

जागरूकता सह शपथ अभियान:
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रमना प्रखंड के विद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला परिवहन प्रबंधक संजय बैठा ने विधार्थियों एवं आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की गई तथा सुरक्षित यातायात के पालन की शपथ दिलाई गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।




