टॉप न्यूज़धर्म

प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम का पंचवर्षीय सदस्य बनाओ अभियान जारी

पर्यटन विभाग द्वारा मां शायर देवी धाम मंदिर को डी श्रेणी में शामिल होने से उत्साहित श्रद्धालु

विकास कुमार 

मेराल। प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम में पंचवर्षीय सदस्य बनाओ अभियान जोर-शोर से संचालित किया जा रहा है। देवी धाम संचालन समिति के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य प्रतिदिन टीम बनाकर मेराल प्रखंड के दोनों पंचायतों में अभियान चला रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए संचालन समिति के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय भगत तथा वर्तमान अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि रविवार को मेराल पूर्वी के मेन रोड में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने माता में आस्था प्रकट करते हुए मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं संचालन में सहभागिता के लिए सदस्य बनने का संकल्प लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों पंचायतों को मिलाकर अब तक लगभग 450 लोग पंचवर्षीय सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उम्मीद जताई गई कि एक सप्ताह के भीतर सभी टोलों में अभियान पूरा कर लिया जाएगा।

अध्यक्ष विजय प्रसाद ने मां के भक्तों से अपील करते हुए कहा कि— “आप स्वयं इस अभियान से जुड़कर सदस्यता ग्रहण करें, दूसरों का इंतजार न करें।” उन्होंने कहा कि पिछले पंचवर्षीय सदस्यों के सहयोग से ही देवी धाम का सौंदर्यीकरण, वार्षिक महोत्सव, चैत्र नवरात्र में धार्मिक अनुष्ठान एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने अभियान में लगे पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि— “आप सबकी मेहनत और योगदान का ही परिणाम है कि आस्था के इस केंद्र को पर्यटन विभाग द्वारा ‘डी श्रेणी’ में शामिल किया गया है। रविवार के अभियान में मुख्य रूप से मुखिया रामसागर महतो, कोषाध्यक्ष मनोज जायसवाल, रविंद्र प्रसाद वर्मा, रुपू महतो, विनोद कुमार कशवाहा, धनंजय चौधरी, अरविंद महतो, वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!