मुखिया फुलमंती देवी ने विद्यार्थियों को दिया निःशुल्क वर्मा प्रेस गाइड

विकास कुमार
मेराल। ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे 80 विद्यार्थियों के बीच हासनदाग मुखिया फुलमंती देवी द्वारा निःशुल्क वर्मा प्रेस गाइड का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। मुखिया फुलमंती देवी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना उनका निरंतर प्रयास रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष विद्यार्थियों को वर्मा प्रेस गाइड उपलब्ध कराई जाती है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। किताबें पाकर सभी विद्यार्थी काफी खुश नजर आए और उन्होंने मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस संस्थान में अध्ययन कर चुके अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। इनमें कमलेश चौधरी (पिता– सुकन चौधरी) नगर पालिका में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत हैं। शिवम कुमार चौबे (पिता– प्रवीण चौबे) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सेवा दे रहे हैं। चंदन कुमार चौधरी (पिता– शिवनाथ चौधरी) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत हैं। वहीं रिंकू कुमार चौधरी (पिता– कामेश्वर चौधरी) अग्निवीर के रूप में देश सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा भी संस्थान के कई विद्यार्थी निजी क्षेत्रों में बड़े-बड़े पदों पर कार्य कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निर्देशक शिवदत्त चौधरी,पूर्व वार्ड सदस्य संतोष चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



