टॉप न्यूज़

मेराल सीएचसी में स्वास्थ्य मेला, जांच व दवा निशुल्क उपलब्ध

विकास कुमार 
मेराल। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, चिकित्सक डॉ. अनिल साह, डॉ. लालमोहन, डॉ. शशांक और रामसागर महतो सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मेले में पहुंचे लोगों की विभिन्न जांच की गई और एलोपैथी, होम्योपैथी तथा आयुष चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श व दवा दी गई। विभाग की ओर से मलेरिया, फाइलेरिया, अंधापन नियंत्रण, एमसीडी, कुष्ठ, परिवार नियोजन और आयुष्मान कार्ड से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल शाह, राकेश रंजन, तथा डॉ. शशांक ने लोगों को मेले में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन एवं रामसागर महतो, रुपु महतो ने कहा कि प्रखंड स्तर पर ऐसे मेले से लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी मिलती है तथा जांच के बाद निःशुल्क दवा उपलब्ध होना लोगों के लिए लाभदायक है। आयुष्मान कार्ड को लेकर भी डॉ. वीरेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी तथा डॉ. लालमोहन द्वारा जागरूकता दी गई।

स्वास्थ्य मेले में हुई जांच एवं उपलब्धियां
15 लोगों को ABHA स्वास्थ्य पहचान पत्र जारी
17 लोगों को पीएमजेएवाई (आयुष्मान) कार्ड
92 लोगों का एचआईवी टेस्ट
20 लोगों का टीबी जांच हेतु सैंपल
12 लोगों का लेप्रोसी परीक्षण
37 लोगों को आयुर्वेद ओपीडी से दवा
34 लोगों को होम्योपैथी दवा
आंख जांच में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, विशेषज्ञ सुशील कुमार व टीम ने जांच व दवा दी
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर प्रखंड प्रधान सहायक रामनाथ भगत, स्वास्थ्य प्रधान सहायक विजय कुमार, आयुष चिकित्सक राजेश रंजन, नुसरत जहां, सुशील कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशि कुमार कच्छप, लेबर इंस्पेक्टर पप्पू बैठा, कल्याण पदाधिकारी रामनंदन विश्वकर्मा, डॉक्टर मृदांगकेश कुमार, एनआरएचएम सीमा कुमारी, संजय रजक, गोवर्धन शर्मा, आलोक कुमार, मंटू कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, दुर्गावती कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!