टॉप न्यूज़

जिला प्रशासन ने किया सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विकास कुमार 

गढ़वा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को जिले में “सेफ्टी सेटप डे” मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा उपकरणों की स्थापना तथा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत जिला सुरक्षा सड़क प्रबंधक संजय बैठा ने कहा कि जिले की संवेदनशील एवं दुर्घटना जनित सड़कों पर कैट्स आई, रोड साइनेज, रेडियम बोर्ड, तथा रंबल स्ट्रिप्स लगाए गए। खासकर ब्लैक स्पॉट्स पर रेडियम युक्त चेतावनी बोर्ड और संकेत चिह्न स्थापित कर वाहनों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क किनारे लगे चेतावनी संकेतों व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को न्यूनतम किया जा सके।

सुरक्षा उपकरण: ब्लैक स्पॉट्स पर रेडियम साइनेज व चेतावनी बोर्ड लगाए गए।

जागरूकता: सड़क संकेतों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया।

उद्देश्य: जिले में सड़क दुर्घटना दर को शून्य की ओर ले जाना।

जिला प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!