टॉप न्यूज़देश

हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 77वें गणतंत्र दिवस 

विकास कुमार 

मेराल। प्रखंड मुख्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें आम जनता, ग्रामीणों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रीय गान तथा विभिन्न देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने झंडोतोलन किया। इसके बाद मुख्यालय पंचायत सचिवालय मुखिया रामसागर महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी के प्रधानाध्यापक गंगेश पांडे, पशुपालन विभाग में डॉक्टर कृष्ण कुमार सिंह, पतंजलि योग समिति कार्यालय पर डॉक्टर लालमोहन, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन स्कूल में धर्मेंद्र देव, पैराडाइज पब्लिक स्कूल में इंजीनियर इमाम, आस्था डीपीएस में आशीष चौधरी, मेराल पश्चिमी पंचायत भवन में उर्मिला देवी, हासनदाग पंचायत भवन में फूलमंती देवी, डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में सुरेंद्र विश्वकर्मा, तेनार पंचायत भवन में मन्दीप सिंह, बना पंचायत भवन में गौरी देवी, दुलदुलवा पंचायत भवन में रामप्रताप साव, इंडियन पब्लिक स्कूल में विनोद पासवान, गोंदा पंचायत भवन में बेबी गोस्वामी, संगबरिया पंचायत भवन में संजय राम, एस डी मेमोरियल एकेडमी में ब्रजेश मिश्र,एसबी एकेडमी में मदन यादव, मेराल डंडई रोड अम्बेडकर चौक के पास भोला राम ने झंडोतोलन किया।

जबकि गैर-सरकारी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडी मेमोरियल एकेडमी, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन स्कूल, पराडाइज पब्लिक स्कूल, डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल एवं एसबी एकेडमी में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएँ, देशभक्ति गीत, भाषण एवं रंगारंग झांकी प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कई संस्थानों के बच्चों ने परेड के माध्यम से अनुशासन एवं देशप्रेम का शानदार प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता, भाईचारा एवं विकास में सभी की सहभागिता पर बल दिया। साथ ही सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष रूप से आकर्षक और उत्साहपूर्ण रहा तथा बच्चों के प्रदर्शन ने गणतंत्र दिवस के उत्सव में नई ऊर्जा भर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!