टॉप न्यूज़राजनीति

भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में उदय कुमार कुशवाहा चयनित, कई नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व मिला, विधायक प्रतिनिधि ने दी बधाई

विकास कुमार 

गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गढ़वा जिला अध्यक्ष पद हेतु उदय कुमार कुशवाहा के नाम की घोषणा कर दी गई है। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में घुरन राम, बालमुकुंद सहाय, रघुराज पांडे एवं सुरज गुप्ता का चयन किया गया है। इस अवसर पर मेराल प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने नव-चयनित जिला अध्यक्ष एवं सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। बधाई देने वालों में उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रूपू महतो, कंचन पांडे, खुर्शीद आलम, प्रमोद चंद्रवंशी, श्रीकांत पांडे, रोहित कुमार, रामप्रताप साह, जगजीवन रवि, देवकांत ओझा, आलोक कुमार, विनय चौधरी, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी शामिल रहे। इसके अलावा मत्स्य विभाग गढ़वा जिला प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, अमित कुमार साह, अक्षय कुमार, लव कुमार कुशवाहा, सुनील मेहता, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!