
विकास कुमार
मेराल। गढ़वा भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा का अपने गृह प्रखंड मेराल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं एवं बुके के साथ भव्य स्वागत किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित नेनुआ मोड़ पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर डॉ. लालमोहन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई टीम जिला एवं राज्य स्तर पर पार्टी का परचम लहराएगी।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कुमार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, सनराइज फैंस क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार, भाजपा नेता अमित शाह, मनोज कुमार जायसवाल, रूपू महतो, धनंजय शर्मा, चंदेश्वर मेहता, वीरेंद्र मेहता, कंचन पांडे, वीरेंद्र ठाकुर, युवा नेता रामाकांत गुप्ता, विकास दुबे, विनोद कुमार कुशवाहा, प्रमोद चंद्रवंशी, श्रीकांत पांडे, रोहित कुमार, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, देवकांत ओझा, आलोक कुमार, विनय चौधरी, लव कुमार कुशवाहा, सुनील मेहता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



