Uncategorized

बीईईओ रंभा चौबे के सेवानिवृत्त होने पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित

 

 

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे के सेवानिवृत्त होने पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित

विकास कुमार 

मेराल। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर बीआरसी कर्मियों एवं शिक्षकों द्वारा विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय मध्य विद्यालय, मेराल में किया गया। इस अवसर पर रंभा चौबे के साथ प्रखंड के छह अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

 

समारोह में पूर्व बीईईओ जयशंकर राम, शिवशंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, शिक्षक संघ के शिवशंकर, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रघुराई राम सहित बड़ी संख्या में बीआरपी, सीआरपी एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पूर्व बीईईओ शिवशंकर सिंह ने रंभा चौबे के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समय की पाबंदी और शालीनता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत निर्वहन किया, जो प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। जयशंकर राम ने संगीत एवं कविता के माध्यम से उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि रंभा चौबे का व्यवहार जितना मधुर एवं शालीन रहा, उतनी ही वे अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहीं। घर-परिवार संभालते हुए दस-दस प्रखंडों का प्रभार संभालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे उन्होंने सहजता से निभाया।

विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, शिक्षक संघ के नेता सूर्यदेव तिवारी, शिक्षक कृष्ण मुरारी पांडे, रमाकांत पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सेवा निवृत्ति के बाद सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में मिले सम्मान से अभिभूत रंभा चौबे ने कहा कि शिक्षा से जुड़े कर्मियों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे के सेवानिवृत्त होने पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित पाबंद होना चाहिए, क्योंकि उन पर विभागीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी होते हैं। उन्होंने कहा कि दस प्रखंडों का प्रभार होने के बावजूद उन्होंने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया और उनका कार्यकाल बेदाग रहा।

कार्यक्रम का संचालन अशोक विश्वकर्मा एवं पूनम श्री ने किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं विदाई गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रवि कुमार वैद्य, निखिल कुमार सहाय, धनंजय गुप्ता, सांभा कुमारी, रजिया खातून, मिथिलेश पांडे, भरत राम, अरुण चौबे, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अजय सिंह, मुन्ना राम, महेंद्र प्रसाद, अखिलेश चौबे, मनोज राम, मंदीप पासवान, अमित सिंह, मदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!