लोकल न्यूज़

विधायक प्रतिनिधि ने बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की मांग

विधायक प्रतिनिधि ने बैठक में किया क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की मांग 

सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुए लगभग 6 वर्ष हो गए उसको चालू न कर बगल में ही दूसरा शौचालय निर्माण फिर भी चालू नहीं : डॉ. लाल मोहन

 

 

विकास कुमार

मेराल। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने पंचायत समिति सदस्यों के बैठक में अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर पदाधिकारी, व जनप्रतिनिधि को अवगत कराया था। जिसमें प्रखंड मुख्यालय को स्वच्छ,सुंदरीकरण सुरक्षा सहित बेरोजगारी कम करने, रोजगार के अवसर सृजन जैसे प्रमुख मांग रखे थे। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन का कहना है कि 6 माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से मिलकर शिकायत किया है। इस पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को पत्राचार कर पारित प्रस्ताव को अविलंब क्रियान्वयन कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सभी प्रस्ताव जनहित में लाए गए हैं। इस पर विभाग को पहल कर कार्य करना चाहिए। विलंब या लापरवाही करने पर मामले को संबंधित मंत्री और विधानसभा सत्र चलने के दौरान इस मामले को उठाने का आश्वासन दिया है।
विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड परिसर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुए लगभग 6 वर्ष हो गए उसको चालू न कर बगल में ही दूसरा शौचालय बनाया गया जिसे अब तक चालू नहीं होने से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उसको तत्काल चालू करने। बस स्टैंड जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थान पर शौचालय/पेशाब घर बनवाने, प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शौचालय बनाने पर विभाग से अब तक राशि की भुगतान नही होने पर उन्हें भुक्तान कराने प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय के बच्चों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दिवारी का निर्माण करने, स्कूल परिसर की ओर से छोटे एवं बड़े दर्जनों गाड़ियों का आवागमन खाद्दान ढुलाई किया जाता है। मुख्य सड़क के किनारे प्रखंड के चारदीवारी के पास दुकान का निर्माण करने, सब्जी बाजार के लिए स्थान सुनिश्चित करने, बस स्टैंड पर टैक्सी स्टैंड का जगह चयनित करने, प्रखंड के सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, दुकानदार, वाहन चालक एवं मालिक के साथ साथ सभी राजनीतिक दल के लोगों को आमंत्रित कर उनके विचारों और समस्याओं के स्थाई समाधान की योजना बनाने जैसे मुख्य मांग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!