टॉप न्यूज़देश

दिल्ली आतंकी हमला में मारें गए लोगों की आत्मा के लिए की गई विधालय में शोक सभा 

आतंकी हमला में मारें गए लोगों की आत्मा के लिए की गई विधालय में शोक सभा 

विकास कुमार

मेराल । एसडी मेमोरियल एकेडमी में बुधवार को दिल्ली में लाल किले के पास हुई आतंकी घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को सबलता प्रदान करने के लिए प्रार्थना तथा शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में नियमित होने वाली असेंबली के बाद न्यूज रीडिंग के दौरान बच्चों को घटना की जानकारी दी गई तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से एक मिनट का मौन धारण कर घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार वालों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि इस घटना से पूरे देश के लोग मर्माहत हैं। आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता वे इंसानियत के दुश्मन होते हैं क्योंकि इस आतंकी घटना में हिंदू मुस्लिम कई परिवार के लोग मारे गए तथा बड़ी संख्या में लोग घायल है। शोक सभा में प्राचार्य अरुण राम, अमरेंद्र कुमार मिश्र, गौतम कुमार, रंजीत शाह, पीयूष पांडे, मृत्युंजय पांडे, जयप्रकाश पांडे, देवकृति टोप्पो, अणिमा कुजूर, मीना केरकेट्टा, नसरीन खातून, अंशु कुमारी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!