क्राइमटॉप न्यूज़

सड़क हादसे में एक की मौत गुस्से में परिजनों ने किया सड़क जाम

सड़क हादसे में एक की मौत गुस्से में परिजनों ने किया सड़क जाम

विकास कुमार

मेराल । थाना क्षेत्र अंतर्गत अंटौला से बेलचम्पा जाने वाली सड़क पर नहर के पास मोटरसाइकिल सवार के धक्का से बुरी तरह घायल दीपक राम नामक व्यक्ति की मौत हो गई। दीपक गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचम्पा गांव का रहने वाला था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने परिवार के साथ अपना ससुराल छपरवार खुर्द में छठ करने आया था। विगत शुक्रवार की रात्रि करीब 8:00 बजे वह घूम कर अपना ससुराल जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज स्पीड मोटरसाइकिल चालक ने दीपक को अपने चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। स्वजनों द्वारा घायल दीपक को सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था लेकिन रांची पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दी। घटना से गुसाई लोगों ने शनिवार को दिन में 10:00 बजे के आसपास से अंटौला मोड़ के पास मझिआंव गढ़वा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी विष्णु कांत ने जाम स्थल पर पहुंच लोगों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया तथा दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। पुलिस द्वारा दुर्घटना वाली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!