लोकल न्यूज़

युवा समाजसेवी अभिषेक मेहता ने भक्ति जागरण का किया शुभारंभ

मेराल जय भवानी संघ के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन

युवा समाजसेवी अभिषेक मेहता ने फीता काटकर भक्ति जागरण का किया शुभारंभ

विकास कुमार

मेराल। दुर्गा पूजा समिति महोत्सव जय भवानी संघ के द्वारा शिव स्थान बस स्टैंड मेराल में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार मेहता एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विष्णु कांत ने फीता काट कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार मेहता ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय हुआ है। यह दुर्गा पूजा अपने अपने घरों में भी कर सकते हैं लेकिन लोग एक सार्वजनिक जगह पर पंडाल लगाकर पूजा पाठ करने से आपसी भाईचारे का संबंध बना रहता है। अगर किसी प्रकार की नकारात्मक सोच हो तो उसे आपस में मिलजुल कर रहे। झूठ, फरेब कुछ देर के लिए बलवान हो सकता है लेकिन अंत में सत्य के ही जीत होता है। विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विष्णु कांत ने दशहरा को शुभकामनाएं देते हुए कहां की इस भक्ति जागरण का आप सभी शांतिपूर्ण तरीके से आनंद उठाएं।

कार्यक्रम की आगाज में जिसमें मोनू अलबेला ने गोरी के ललनवा ए बाबा सुमिरनवा करी तोहार, दिल धड़कता माई के प्यार में, वही निशा गुप्ता ने पान फुला नेवता पेठईली ऐ मईया ये माई हों आव घरे हमरा तोहके बोलउवली ऐ माईया, से शुरू किया।

इस भक्ति जागरण में भोजपुरी गायक मोनू अलबेला एवं गायिका निशा गुप्ता और उनके पूरे म्यूजिशियन ग्रुप के द्वारा रात भर लोगों को भरपूर आनंद और मनोरंजन किया।

 

कार्यक्रम से पहले जय भवानी संघ कमिटी के द्वारा अतिथिओ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रमुख दीपमाला कुमारी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल साह , प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया राम सागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, संजय भगत,रुपू महतो, विजय प्रसाद, तालों प्रसाद, राजेश बैठा, संजय बैठा, एवं दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस भक्ति जागरण में तइयब इलेक्ट्रॉनिक के द्वारा बेहतरीन साउंड और लाइट की अच्छी व्यवस्था किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!