मां शायर देवी धाम का दर्शन करने पहुंचे लिटील स्टार आर्यन बाबू


संचालन समिति के पदाधिकारियों से कहा दूर तलक है मां की प्रसिद्धि
बुलंद टीवी
मेराल, गढ़वा
मेराल के प्रसिद्ध मंदिर मां शायर देवी धाम में मंगलवार को भोजपुरी के लिटिल स्टार आर्यन बाबू, खुश्बू शर्मा एवं अपने टीम के साथ पहुंचकर दर्शन कर देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद देवी धाम संचालन समिति के पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा संगीत प्रेमियों ने मिलकर स्वागत किया और खूब स्नेह प्यार लुटाया। उस मौके पर लिटिल स्टार ने कहा कि मां शायर देवी धाम का प्रसिद्धि दूर तलक है। इसलिए मैं इस रास्ते से गुजरता हूं तो इस मंदिर का दर्शन अवश्य करता है। बता दें कि मां शायर देवी धाम के पांचवां वार्षिकोत्सव सह चैत्र नवरात्र महोत्सव के अवसर पर लिटिल स्टार आर्यन बाबू और खुश्बू शर्मा का भव्य भक्ति जागरण का आयोजन हुआ था। तभी से आर्यन बाबू मां का भक्त बन गए हैं। मेराल के पड़ोसी गांव हरादाग कला के कुनराही टोला में दीपावली के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ कला का प्रदर्शन करने जाने के क्रम में वे मां शायर देवी के दरबार में पहुंचे। बैगा महावीर सिंह ने सभी को तिलक लगाया और मां का आशीर्वाद लिया। उस मौके पर देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, मुखिया रामसागर महतो, पश्चिमी मुखिया पति मुन्ना राम, मनोज जायसवाल, रुपु महतो, धनंजय चौधरी, अशोक राम, कृष्णा प्रसाद, विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग थे।



