विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि ने प्रखंड के सभी पंडालो का भ्रमण कर मां दुर्गा से अमन चैन की दुआ मांगी

विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि ने प्रखंड के सभी पंडालो का भ्रमण कर मां दुर्गा से अमन चैन की दुआ मांगी

विकास कुमार
मेराल। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के अस्वस्थ के कारण उनके निर्देश पर मेराल प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन मेराल प्रखंड के सभी 92 जगह दुर्गा पूजा पंडालों पर लगातार भ्रमण कर रहे हैं। जहां सभी जगह पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी गण साथ ही अपने पार्टी के कार्यकर्ता बंधु से मुलाकात करते हुए उनके समस्याओं को भी अंकित करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा के दोनों मंडल अध्यक्ष रुपू महतो एवं मनोज जायसवाल,उदय कुमार कुशवाहा,रोहित कुमार,धनंजय चौधरी,वीरेंद्र चौधरी,मदन यादव,दिलीप कुमार मेहता एवं आनंद चंद्रवंशी के साथ सभी पूजा पंडालों पर जाकर क्षेत्र वासियों के लिए मां दुर्गे से अमन चैन की दुआ मांगी।

