Uncategorized
मेराल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर की गई शांति समिति की बैठक
विकास कुमार
- मेराल। शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को मेराल थाना परिसर में अंचलाधिकारी यशवंत नायक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार, प्रमुख दीपमाला कुमारी तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत की उपस्थिति में आयोजित बैठक में हिंदू मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग पूजा समिति तथा जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रखंड के सभी 20 पंचायत में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। समिति के लोगों ने नवरात्र के दौरान और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने, शराब बंदी, चोरी तथा अश्लील गाने बजाने वालों पर समुचित कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने लोगों को प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी और सामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। डीजे तथा अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा, कोर्ट के आदेश तथा सरकार के गाइडलाइन का अनुपालन करना सबों के लिए जरूरी है ऐसा नहीं करने वालों पर प्रशासन शक्ति से पेश आएगा। इंस्पेक्टर अशोक कुमार तथा अंचल अधिकारी यशवंत नायक, प्रमुख दीपमाला कुमारी ने पूजा समिति के लोगों को आपस में मिलजुल कर छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण करने की बात कही तथा किसी प्रकार की जरूरत पड़ने पर प्रशासन उनके साथ खड़ी है। सभी पूजा पंडाल में हेल्पलाइन नंबर लगाना अनिवार्य होगा। पूर्व निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकलेगी। नई जगह पर मूर्ति स्थापना तथा पूजा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि सामाजिक तत्वों पर निगाहें कहीं भी संदेह हो तो प्रशासन को तुरंत सूचना दे। सोशल मीडिया भड़काऊ भाषण अश्लील गाना बजाने वाले तथा शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन संजय भगत द्वारा किया गया। बैठक को विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उप प्रमुख नेजामुद्दीन खान, मुखिया रामसागर महतो, मंदीप सिंह, महबूब अंसारी, धनंजय चौधरी, विजय प्रसाद, रविंद्र गुप्ता, नवीन जायसवाल, रविंद्र प्रसाद, जफीर अंसारी, कुर्बान अंसारी, सराजूउद्दीन अंसारी, शंभू मेहता, संजय विश्वकर्मा, राजेंद्र चंद्रवंशी, खुर्शीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


